कोलकाता की आईपीएल टीम में कुल 23 खिलाड़ी 2024 सीजन में खेल रहे हैं, जिसमें टीम के पास 7 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 5 आलराउंडर और 9 गेंदबाज शामिल हैं, इन सबकी टीम में लीड कर रहे हैं श्रेयस अय्यर। अय्यर एक भारतीय बल्लेबाज हैं, जो आईपीएल 2024 में अपनी टीम को प्लेऑफ में भी पंहुचा चुके हैं। इन सबके साथ अब जान लेते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाड़ी 2024 लिस्ट के बारे में।
कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाड़ी 2024
केकेआर की टीम ने आईपीएल की ऑक्शन में कुल 11 खिलाड़ियों को ख़रीदा था, जिसमें सबसे महंगे थे मिचेल स्टार्क, जिन्हें 24 करोड़ 75 लाख रूपये में ख़रीदा गया था। मिचेल स्टार्क एक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। ये अभी तक आईपीएल के इतिहास के और आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।
संख्या | कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाड़ी | रोल | देश | कीमत |
---|---|---|---|---|
1 | फिलिप्स साल्ट | बल्लेबाज | इंगलैंड | 2.80 करोड़ |
2 | नितीश राणा | बल्लेबाज | इंडिया | 8.00 करोड़ |
3 | रिंकू सिंह | बल्लेबाज | इंडिया | 55.00 लाख |
4 | श्रेयस अय्यर (कप्तान) | बल्लेबाज | इंडिया | 12.25 करोड़ |
5 | मनीष पांडे | बल्लेबाज | इंडिया | 50.0 लाख |
6 | अंगकृष रघुवंशी | बल्लेबाज | इंडिया | 20.0 लाख |
7 | शेरफेन रदरफोर्ड | बल्लेबाज | वेस्ट इंडीज | 1.50 करोड़ |
8 | रहमानुल्लाह गुरबाज़ | विकेटकीपर | अफ़ग़ानिस्तान | 50.00 लाख |
9 | श्रीकर भारत | विकेटकीपर | इंडिया | 50.0 लाख |
10 | आंद्रे रसेल | आलराउंडर | वेस्ट इंडीज | 12.00 करोड़ |
11 | अनुकूल रॉय | आलराउंडर | इंडिया | 20.00 लाख |
12 | सुनील नारायण | आलराउंडर | वेस्ट इंडीज | 6.00 करोड़ |
13 | वेंकटेश अय्यर | आलराउंडर | इंडिया | 8.00 करोड़ |
14 | रमनदीप सिंह | आलराउंडर | इंडिया | 20.0 लाख |
15 | हर्षित राणा | गेंदबाज | इंडिया | 20.00 लाख |
16 | सुयश शर्मा | गेंदबाज | इंडिया | 20.00 लाख |
17 | वैभव अरोड़ा | गेंदबाज | इंडिया | 60.00 लाख |
18 | वरुण चक्रवर्ती | गेंदबाज | इंडिया | 8.00 करोड़ |
19 | चेतन सकारिया | गेंदबाज | इंडिया | 50.0 लाख |
20 | मिचेल स्टार्क | गेंदबाज | ऑस्ट्रेलिया | 24.75 करोड़ |
21 | मुजीब उर रहमान | गेंदबाज | अफ़ग़ानिस्तान | 2.00 करोड़ |
22 | गस एटकिंसन | गेंदबाज | इंगलैंड | 1.00 करोड़ |
23 | साकिब हुसैन | गेंदबाज | इंडिया | 20.0 लाख |
केकेआर ओपनर बल्लेबाज 2024
कोलकाता की टीम में साल 2024 के लिए 2 बल्लेबाज हैं, जो पहले मैच से लेकर आखिर मैच तक ओपनिंग कर रहे हैं। इनमें पहला नाम हैं, फिलिप्स साल्ट का, जोकि इंग्लैंड के बल्लेबाज खिलाड़ी हैं और दूसरा नाम हैं सुनील नारायण का जोकि वेस्ट इंडीज के आलराउंडर हैं। दोनों ही बल्लेबाज टीम को बढ़िया लेकर चल रहे हैं और प्लेऑफ तक भी पंहुचा चुके हैं।
Matches | कोलकाता ओपनर बल्लेबाज 2024 |
---|---|
कोलकाता vs हैदराबाद | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
बैंगलोर vs कोलकाता | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs दिल्ली | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs चेन्नई | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
लखनऊ vs कोलकाता | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs राजस्थान | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs बैंगलोर | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs पंजाब | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs दिल्ली | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
मुंबई vs कोलकाता | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
लखनऊ vs कोलकाता | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
कोलकाता vs मुंबई | फिलिप्स साल्ट और सुनील नारायण |
गुजरात vs कोलकाता | NA |
राजस्थान vs कोलकाता | – |